लेबर कमिश्नर शिविका शर्मा ने मंगलवार को नगर के प्रमुख स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड,मुख्य बाजार,चौक चबूतरा,जनाना पार्क,नई बस्ती में स्थित दुकानों की जांच की। लेबर अधिकारी ने दुकानों पर जा कर वहां पर काम करने वाले कामगारों की जांच की। दुकान में काम करने वाले किसी कर्मी की उम्र सोलह वर्ष से कम तो नहीं इस के बारे जांच की गई। एक दुकान पर एक युवक की जांच करने पर उस की उम्र पर संशय की स्थिति हुई जिस के बाद उसे जांच के लिए के जाया गया। अधिकारी ने बताया कि दूकानों पर या घरों में काम करने वाले कर्मियों की उम्र एक्ट के तहत हो इस की जानकारी लोगों को दी गई। खास कर के दुकानदारों को अपील की कि वह दुकानों पर छोटी उम्र के बच्चों को काम पर नहीं रखे। कानून का पालन करें इस की उल्लंघना करने वालों पर कारवाई की जाएगी। उन के साथ चाइल्ड हेल्प लाइन के कर्मचारी व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।