सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में पूजा कर माथा टेकने वालों की भीड़ उमड़ी। रियासी के वार्ड नौ में स्थित आप शंभू महादेव मंदिर में सोमवार सुबह से ही पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर आप शंभू शिवलिंग पर दूधाभिषेक करने के साथ ही जल अर्पित किया। दोपहर बारह बजे तक मंदिर में लोगों ने पहुंच कर पूजा की। श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी व्यवस्था को संभालने के काम में लगे रहे। नगर के अन्य शिव मंदिरों में भी लोगों की भीड़ उमड़ी।