शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई की 43वीं पवित्र छड़ी यात्रा आज जम्मू के ऐतिहासिक श्री रघुनाथ जी मंदिर से शोभायात्रा के रूप में मां वैष्णो के स्तुति गान के साथ रवाना हुई। यह यात्रा जम्मू के मुख्य बाजारों से होते हुए नगरोटा स्थित कोल कंडोली (प्रथम दर्शन) और पवित्र शहर कटरा से होते हुए माता वैष्णो देवी के मंदिर पहुँची। 22 सितंबर को, प्रथम पवित्र नवरात्रि पर, भक्तों को छड़ी की पूजा और पूरे विधि-विधान से माँ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि वे माँ के चरणों में सुख, समृद्धि, कल्याण और भविष्य में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति की प्रार्थना करेंगे।