शौर्य एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से मीरा साहब ब्लॉक के कृष्णनगर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल और कन्या प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डीएसपी गुरमीत सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने और नशे के खिलाफ तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।