फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत गांवों में स्कूल खुले, लेकिन बच्चों की उपस्थिति रही नाममात्र

सोमवार को स्कूल खुलने पर काफी कम संख्या में पहुंचे स्कूली बच्चे। विशेष कर आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम रही। गांव बासपुर के लड़कों के सरकारी हाई स्कूल में केवल 28 बच्चे ही पहुंचे इसी प्रकार गांव के लड़कियों के सरकारी हाई स्कूल में 26 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। सीमांत गांव बेरा के सरकारी मिडिल स्कूल में कुल 17 बच्चे ही पहुंचे। इसी पर सीमांत गांव बिधिपुर के प्राइमरी स्कूल में भी बच्चों की संख्या काफी कम रही। सीमांत गांव आगरा चक दसवी कक्षा की कृतिका चौधरी ने बताया कि भारत पाकिस्तान के मध्य संघर्ष के चलते हुए अपने घरों में ही रहे। उन्होंने कहा कि पहली बार सीमांत गांव में अधिक गोलाबारी का प्रभाव नहीं देखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें