सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई नहीं हो पाई। शहर में हालत यह रही कि बाजारेां का कचरा नालियों और सड़कों किनारे बिखरा रहा। वहीं, वार्डों में भी लोगों ने कचरा घरों से बाहर नालियों किनारे रखा। डंपिंग साइट में भी कचरा दिनभर लोग फेंकते रहे। शाम तक साइट में कचरा ही कचरा बिखरा रहा। वहीं, सफाई कर्मचारी हड़ताल के कारण सफाई करने नहीं आए।