परिवहन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा अन्य विभागों के मंत्री सतीश शर्मा ने पहलगाम में आगामी श्री अमरनाथ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं जैसे परिवहन, खाद्य आपूर्ति, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करें।