रियासी में शिरोमणि संत कबीर साहिब जी का 628 वा प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय कबीर सभा में आई हुई संगत ने गुरु महिमा का गुणगान किया। इसके अलावा ठंडे व मीठे पानी की एक छबील भी लगाई गई,जिसमें राहगीरो को पानी पिला उनकी प्यास बुझाई गई। बाद में एक भव्य शोभा यात्रा को नगर में निकाला गया,जोकि विभिन्न मुख्य हिस्सों से हो कर गुजरी। बाद में एक भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।