बार एसोसिएशन आरएस पुरा की ओर से सोमवार को सेशन कोर्ट का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान एडवोकेट दीपक शर्मा ने कहा कि हफ्ते में तीन दिनों के लिए शेसन कोर्ट लगाए जाने का निर्देश जारी किए जाने के बाद बावजूद भी अनदेखी की जा रही है जिसको लेकर वह आज से कोर्ट परिसर में धरना देकर की गई मांग को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।