फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा बार एसोसिएशन चुनाव: दीपक शर्मा बने अध्यक्ष, 18 वोटों से दर्ज की जीत

आरएस पुरा बार एसोसिएशन,आरएसपुरा के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।मतदान मुनिसिफ कोर्ट आरएस पुरा कुल 64 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अध्यक्ष पद पर एडवोकेट दीपक शर्मा 18 मतों से विजई हुए।अध्यक्ष पद पर एडवोकेट दीपक शर्मा को 41 वोट मिले जबकि उनके मुकाबले में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे एडवोकेट संजीव राजा थकयाल को 23 मत प्राप्त हुए और एडवोकेट दीपक शर्मा ने 18 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एडवोकेट अमित बेहलम ने एडवोकेट परमजीत सिंह को हरा कर जीत हासिल की।एडवोकेट अमित बेहलम को 64 में से 47 वाेट मिले जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे एडवोकेट परमजीत सिहं को 17 वोट मिले।एसोसिएशन के महासचिव पद के लिए एडवोकेट रोहित चौधरी,एडवोकेट धीरज रैना और एडवोकेट रजत शर्मा तीन लोग मैदान में थे। इसमें एडवोकेट राेहित चौधरी ने 64 में से 44 वोट पाकर जीत हासिल की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें