चिनैनी से चसकू, एंचा और संगोत को जोड़ने वाली कच्ची सड़क पर आज भी गाड़ियों की आवाजाही नहीं हो रही है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को पैदल ही कई किलोमीटर चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। बारिश के मौसम में सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है, जिससे कई राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के बीच हजारों लोग बसते हैं, जिन्हें इस सड़क से बहुत फायदा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने सरकार से इस कच्ची सड़क को पक्का करने की मांग की है, ताकि यहां भी गाड़ियों की आवाजाही हो सके और लोग सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकें।