आरएस पुरा में कस्टेडियम विभाग की भूमि पर निर्माण कार्य को बंद करवाने और इस मामले में मामला दर्ज किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों और बाजार एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और कार्रवाई पर नाराजगी जताई।