चिनैनी दोमेल मार्ग पर तारकोल बिछाए जाने के चलते शुक्रवार को पांचवें दिन भी इस मार्ग से गाड़ियों की आवाजाही बंद होने से जहां अस्पताल जाने वाले लोगों को परेशानियों पेश आई तो वही बस स्टैंड जाने वाले लोग भी परेशान हुए । इस मार्ग के बीच बसे दुकानदारों का कार्य भी प्रभावित हुआ।