श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर फ्रीस्टाइल फुटबॉल की कलात्मकता ने लोगों में अलग छाप छोड़ी। दो विश्व प्रसिद्ध चैंपियन, पोलैंड के अगुस्का और जर्मनी के पैट्रिक बाउरर ने घंटा घर पर असाधारण करतब दिखाया। फ्रीस्टाइल फुटबॉल खिलाड़ियों ने शहर में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ भारत दौरे की शुरुआत की है। विश्व फ्रीस्टाइल फुटबॉल की पांच बार की विश्व चैंपियन और दो बार की यूरोपीय चैंपियन अगुस्का पिछले साल ब्राजीलियाई फुटबॉल के दिग्गज नेमार जूनियर के साथ अपने वीडियो के वायरल होने के बाद सनसनी बन गई थीं। अब, यह जोड़ी श्रीनगर शहर के सुरम्य पर्यटन स्थलों पर दर्शकों का मन मोह रही है।