फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नेशनल कांफ्रेंस का एक दिवसीय सम्मेलन, रियासी में पंचायती चुनावों में सक्रिय भागीदारी की घोषणा

रियासी में बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस के एक दिवसीय सम्मेलन में जिला भर से आए हुए कार्यकर्ताओं को आने वाले पंचायती और निकाय चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। नेकां के एडिशनल जनरल सेक्रेटरी अजय सदोत्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि आज भी प्रदेश के लोग नेकां पार्टी पर विश्वास करते है। जिस के कारण की प्रदेश में नेकां की सरकार बनी है। आने वाले दिनों में पंचायती और निकाय चुनाव होने की पूरी संभावना है जिस में पार्टी पूरी तरह से शामिल होगी। हर एक पंचायत और निकाय में पार्टी की तरफ से अपना उम्मीदवार उतारा जाएगा। मौके पर एडिशनल जनरल सेक्रेटरी अजय सदोत्रा ,पूर्व मंत्री व रियासी उधमपुर के जोनल प्रधान अब्दुल गनी मलिक,गुलाबगढ़ के विधायक इंजीनियर रशीद,जम्मू संभाग ओबीसी के प्रधान अब्दुल गनी तेली,सचिव मोहम्मद अयूब मलिक,जिला प्रधान जम्मू चंद्र मोहन शर्मा,विधार्थी यूनियन के प्रधान हर्षवर्धन,जिला प्रधान राज कुमार शर्मा,जोनल जनरल सचिव तारिक भट्ट,ब्लॉक प्रधान रियासी रतन लाल भगत, भोमाग के गंधर्व सिंह,पौनी के रिटायर कैप्टन राम लाल शर्मा,कटरा से अशोक मेहता,पैंथल के विक्रमजीत भगत भी उपस्थित रहे जिन्होंने बारी बारी से कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर रहने को कहा। पार्टी की नितियों को लोगों तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन के दौरान कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा जिन का हार पहना कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें