सावन के पहले सोमवार पर चिनैनी सबडिवीजन के प्राचीन शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भगवान शिव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया तथा मंदिरों में आयोजित भंडारे का प्रसाद भी श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।