श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति का जम्मू शहर के डोगरा चौक स्थित महराजा हरि सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने श्राइन बोर्ड मेडिकल कॉलेज में सीटों के बंटवारे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। सड़क पर धरना शुरू होने से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हिंदुओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कटड़ा ने श्री माता वैष्णोदेवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में मुस्लिम छात्रों को 50 में से 42 सीटों में प्रवेश दिया गया है। जिसको लेकर हिंदूवादी संगठन पुरे जोर शोर के साथ विरोध कर रहे हैं।