रियासी में मंगलवार को जिला के लगभग सभी स्थानों पर लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया हालांकि नगर में लोहड़ी की रौनक काफी कम दिखी। नगर में कुछेक स्थानों पर दो से तीन बच्चों की छोटी छोटी टोली लोहड़ी मांगती दिखी। लोहड़ी मांगने वाले बच्चे ज्यादातर नगर के बाजार में दिखाई दिए। शाम को श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से ओपन एयर थियेटर रामलीला मैदान में लोहड़ी को मनाया गया। इस दौरान लोहड़ी जला कर उस के आहुतियां डाली गई। मौके पर मंडली के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोग भी मौजदू रहे। राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ कार्यालय में भी लोहड़ी पर्व मनाया गया इस दौरान एक दूसरे को बधाई दी गई। वहीं नगर में मुख्य बाजार चौक चबूतरा बस अड्डे नई बस्ती के मुख्य चौकों पर लोहड़ी स्थानीय दुकानदारों के द्वारा जलाई गई। बाजार में स्थित भगवान गणेश मंदिर के बाहर भी लोहड़ी जला उस के आस पास के दुकानदारों ने आहुतियां दी। लोहड़ी के शुभ अवसर पर नगर के मंदिरों में भी सुबह व शाम माथा टेक पूजा करने वालों की भीड़ उमड़ी।