रियासी के जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगाई लाइट्स शाम के समय पूरी तरह नहीं चलने से आने वाले खिलाड़ियों साथ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय के दौरान स्टेडियम के भीतर आठ खंभों पर लाइट लगी है लेकिन एक भी खंभे की लाइट पूरी नहीं चलती है। हर एक खंभे की अधिकांश लाइट्स खराब है।