फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोकरनाग में मुठभेड़ जारी, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पूरा इलाका

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में गुरुवार को दूसरे दिन एक बार फिर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया है। कोकेरनाग के गडोले के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। अभियान के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में छिपे आतंकियों के खात्मे के लिए पैरा कमांडो भी मैदान में उतारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में उजैर खान समेत दो आतंकियों को घेरा गया है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर गोलीबारी जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें