रियासी में नववर्ष के पहले दिन की शुरुआत हल्की बारिश व ठंड के साथ हुई। सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा वहीं आसमान में बादल छाए रहे। नववर्ष के पहले दिन वीरवार को नगर के प्रसिद्ध कालका माता जी मंदिर व आप शंभू महादेव जी के मंदिर में माथा टेकने लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर व भजन गा कर नववर्ष की शुरुआत की इस के साथ ही मंगल कामना भी की।