फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir: मतदाता दिवस पर विजयपुर में छात्रों की जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

एसडीएम विजयपुर संदीप दुवे की देखरेख में रविवार को विजयपुर में मतदाता दिवस पर सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल के विधार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली को एसडीएम विजयपुर संदीप दुवे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल से शुरू हुई और विजयपुर बाजार से होते हुई फिर स्कूल पहुंची। इस मौके पर एसडीएम विजयपुर संदीप दुवे ने कहा कि हर नागरिक को चुनाव में बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों, छात्रों को शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ भी मौजूद था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें