फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: रियासी में भाजपा की पत्रकारवार्ता, विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन पर दी जानकारी

रियासी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता कर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण बारे बताया गया। पार्टी के जिला प्रधान रोहित दुबे की अध्यक्षता में पत्रकारवार्ता हुई। जिला विकास परिषद के चेयरमैन सराफ सिंह नाग श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे ने संबोधित किया। सभी ने कहा कि शुरू हुई वीबी जी राम जी पर विपक्ष लोगों में झूठा भ्रम फैला रहा है। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद उक्त कानून का लाभ देश की जनता को होगा। पूर्व में कांग्रेस की सरकारों के दौरान ऐसे लोगों के जॉब कार्ड बन गए जोकि मनरेगा का काम करते ही नहीं थे। बिना काम किए ही पैसों को बांट दिया जाता था। आम व गरीब लोगों को मनरेगा का कोई फायदा नहीं मिल पाता था। केंद्र की तरफ से जारी की गई वी बी जी राम जी का लाभ आम ग्रामीण को होगा। मौके पर जिला महामंत्री एडवोकेट पवन देव सिंह रमेश शर्मा युवा नेता शील मगोतरा अमित शर्मा चमन लाल भगत सुखदेव सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह जारी स्कीम के बारे में घर घर पहुंच इस के फायदे बारे बताएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें