फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रियासी स्टेडियम का नाम बदलने पर जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट का विरोध

रियासी के मुख्य स्टेडियम का नाम जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल मेन स्टेडियम रखे जाने पर जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रोष जताया। ट्रस्ट की ट्रस्टी दीक्षा कलहुरिया और रिया कलहुरिया के अलावा युवा नितिन नित ने बताया कि स्टेडियम का नाम जनरल जोरावर सिंह रखा गया है। हाल ही में कुछ दिन पहले स्टेडियम के बाहर नाम बदला हुआ बोर्ड लगाया गया है। प्रशासन अपने हर कार्यक्रम में स्टेडियम का नाम जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम लिखता है लेकिन स्पोर्ट्स काउंसिल ने नाम बदल कर डोगरा इतिहास को बदलने की कोशिश की वहीं डोगरा योद्धा का अपमान किया गया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि अगर स्टेडियम का नाम जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम नहीं किया तो वह आने वाले दिनों में कड़ा विरोध करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें