फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: आरएस पुरा में सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी विभागों में कर्मचारियों की समय पर अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई किशोर कुमार ने कहा कि कई सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचते, जिसके कारण आम लोगों और किसानों को अपने कार्य करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की लेटलतीफी से जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा समय पर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर तहरीक के कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें