चिनैनी से पट्टनगढ़, रजार, टंडार रूटों के एक-एक वाहन को भी मुख्य बस स्टैंड पर जाने की इजाजत दी जाए, मंगलवार को इन रूटों पर चलने वाले वाहन चालकों तथा स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए अपने वाहनों का चक्का जाम किया और मांग उठाई की उन्हें भी बस स्टैंड जाने की इजाजत मिले। कहीं मरीज परेशान होते हैं जबकि जिनके पास समान होता है उन्हें भी परेशानियां होती हैं। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगों की समस्या सुन उन्हें हल कर तुरंत गाड़ियों की आवाजाही सुचारू करवाई।