फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 साल पुरानी परंपरा में डुबकी, नागबनी मेले में भक्तों का जनसैलाब

निकिता गुप्ता Updated Tue, 15 Apr 2025 12:28 PM IST

नागबनी में सोमवार को वैसाखी के दूसरे दिन लगने वाले मेले का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। हर वर्ग के लोग पहुंचे। महिलाओं ने जहां खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। वहीं नागदेवता मंदिर के दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। मन्नत पूरी होने के बाद लोगों ने ढोल बजा कर खुशी जताई। खानपान सहित बर्तनों, कपड़ों और अन्य सामग्री के स्टाल लगाए गए। लोगों ने प्रसिद्ध नागबनी तालाब में डुबकी लगाई और मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। बर्तनों और अन्य सामान की जमकर खरीदारी हुई। मान्यता के अनुसार महाराजा हरि सिंह ने बेटे कर्ण सिंह के जन्म पर मेले की परंपरा शुरू की। इसके साथ ही यह स्थान नाग देवता के नाम से भी जाना जाता है, जहां पर वासुकी नाग देवता के चौथे पुत्र तल्लन नाग देवता की गद्दी है। पुजारी साहिल खजुरिया ने बताया कि प्राचीन मंदिर 200 साल से अधिक पुराना है। लोग दूध और लस्सी और किसान अनाज चढ़ाते हैं। मेला देखने आए दीपक पाण्डेय, चंद्र शर्मा, रोमी देवी ने बताया कि महाराजा हरिसिंह ने बैसाखी के दूसरे दिन मेला आरंभ करवाया था। उन्होंने सरकार से मेले को झिड़ी मेले की तर्ज पर करवाने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें