विजयपुर।हाई सेकेंडरी स्कूल विजयपुर की प्रिंसिपल सतिंदर कौर की देखरेख में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डीसी सांबा राजेश शर्मा मुख्य अतिथि थे।कार्यक्रम का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों और एक स्वस्थ, व्यसन-मुक्त जीवन जीने के महत्व के बारे में जागरूकता किया गया।इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रभावशाली भाषण और कविताएँ प्रस्तुत की गईं। मास्टर हरबंस लाल द्वारा दिया गया प्रभावशाली और विचारोत्तेजक भाषण विशेष आकर्षण रहा, जिसने श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया।डीसी सांबा राजेश शर्मा ने अपने सरल किन्तु प्रभावशाली संबोधन में छात्रों और कर्मचारियों को युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग में खतरनाक वृद्धि के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर एसडीएम विजयपुर संजीव दुवे, सीईओ सांबा, स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने भाग लिया।