फ्रंटियर हेडक्वार्टर बीएसएफ जम्मू द्वारा 09 नवंबर को मैराथन का आयोजन कर रहा है। साथ ही जम्मू से भुज गुजरात तक बाइक रैली को भी रवाना किया जाएगा। दोनों आयोजनों का उद्घाटन डीजी बीएसएफ दलजीत सिंह चौधरी करेंगे। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए विशेष रूप से अभिनेता सुनील शेट्टी और अर्जुन अवार्डी पैरा आर्चर राकेश कुमार मौजूद रहेंगे। फुल मैराथन 42 किमी, हाफ मैराथन 21 किमी, रन 10 किमी और फन रन 5 किमी का होगा।