रंग-बिरंगे फूल व गुब्बारों से सजे मंदिर, भक्तों की लंबी कतार, जय माता के जयघोष और घंटियों की गूंज... ऐसा नजारा मन्दिरों के शहर जम्मू के प्रसिद्ध बावे वाली माता मंदिर में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को बारिश के बीच भी माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शक्ति की भक्ति के पर्व का तड़के ही शंखनाद उत्साह और उमंग के साथ हुआ। लोग सपरिवार महामाई के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।