फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: रियासी में '12 साल बेमिसाल' कार्यक्रम का आयोजन, प्रदर्शनी से योजनाओं की दी जानकारी

रियासी के नई बस्ती में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार के '12 साल बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत एक आयोजन किया गया। इस दौरान एक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक कुलदीप राज दुबे ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों के लिए ठंडे और मीठे पानी की छबील भी लगाई गई, जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिली। इस आयोजन का उद्देश्य जनता को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना और सेवा गतिविधियों के माध्यम से लोगों से जुड़ाव बढ़ाना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें