सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एस्मीजीएस अस्पताल से राजकीय मेडिकल कालेज तक जागरूकता रैली निकाली।जिसमें बड़ी संख्या में एसएमजीएस अस्पताल के डॉक्टर्स और मेडिकल छात्रों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व एसएमजीएस अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट डॉ दारा सिंह ने किया।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।