नौशेरा में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में जिला और उप जिला प्रशासन के अधिकारियों, युवाओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।