जिला सांबा के ब्लॉक सुंब की पंचायत पटयारी के पंचायत घर में दूसरी बार चोरी की घटना हुई है, जिसमें चोर अंदर लगे एसी (AC) को चुरा ले गए। हैरानी की बात यह है कि दरवाजों के ताले सुरक्षित हैं और न ही कोई दीवार या ग्रिल टूटी है, फिर भी चोरी हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर कुमार और एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जब इस विषय में बीडीओ से सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है कि कहीं अंदरूनी कर्मचारी या किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं।