रियासी डीसी ऑफिस कांफ्रेंस हाल में शनिवार को मिशन यूथ के तहत उद्यमी मेला लगाया गया। एडीडीसी सुखदेव सिंह संबयाल और रोजगार विभाग की जिला अधिकारी एनी वैध ने आए हुए युवाओं को विभिन्न स्कीमों के बारे जानकारी दी। मेले के दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल भी लगाए गए थे जिस में स्वरोजगार अपना कर अपना स्वयं का रोजगार खोलने को प्रेरित किया गया।