शहर के जानीपुर बनताला पलोडा सहित अन्य इलाकों में विभिन्न इलाकों में बिजली विभाग ने बीती रात बिजली काटी है। जानीपुर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं और अपना विरोध जाता रहे हैं। 100 से अधिक लोगों की बिजली कनेक्शन काटे गए। किसी को 3 लाख तो किसी को 5 लाख तक बकाया बताया जा रहा है और 31 मार्च तक उसे जमा करने को कहा गया है ऐसा न करने पर स्थायी रूप से बिजली काटने की बात की जा रही है।