फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता सिंह की मौत पर एबीवीपी का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

राजस्थान के उदयपुर में जम्मू निवासी बीडीएस छात्रा श्वेता सिंह की मौत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रियासी इकाई के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। माड़ी स्थित जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल सिंह डिग्री कॉलेज के बाहर विद्यार्थी परिषद के सदस्य इकठ्ठा हुए। नारेबाजी करते हुए कहा गया कि बीडीएस की छात्रा को पढ़ाई के दौरान वहां पर प्रताड़ित किया गया। प्रताड़ना से आहत हो कर श्वेता को मजबूरन आत्महत्या करने का कदम उठाना पड़ा। परिषद ने इस घटना में शामिल कॉलेज के अधिकारियों को कढ़ी से कढ़ी सजा देने की मांग की। श्वेता की मौत की निष्पक्ष जांच करने की मांग हुई। चेतावनी दी कि अगर जांच में कोई कोताही बरती गई तो परिषद के सदस्य उदयपुर जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें