सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष पर चिनैनी पुलिस प्रशासन की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेज में डिग्री कॉलेज प्रशासन के सहयोग से संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने संगोष्ठी के जरिए सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला । इस दौरान एसडीपीओ सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी रघुवीर सिंह, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज तथा कॉलेज के अन्य स्टाफ कर्मी मौजूद रहे ।