बटोत के कोठरू गांव से हर वर्ष करवा चौथ के चौथे दिन निकाले जाने वाली अमर पद यात्रा चिनैनी से होते हुए श्री माता वैष्णो देवी के लिए निकल गई है, यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन कीर्तन तथा माता रानी के जय घोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 37 सालों से हर साल यह यात्रा निकाली जा रही है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है.