नगर परिषद सांबा परिसर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसे स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। आग से कार्यालय के फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है, जबकि आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन जांच के बाद किया जाएगा।