पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष सुमित मंगोत्रा की अध्यक्षता में जीएमसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा का संदेश दिया।