जम्मू में युवाओं ने सोमवार को कहा कि आगामी जम्मू कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती में विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) सदस्यों को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए। वीडीजी को पहले विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के तौर पर जाना जाता था। वर्ष 1995 में डोडा, रियासी, राजोरी और लेह में वीडीसी गठित की गईं थीं। एक कमेटी में 2 एसपीओ और 5 अन्य लोग थे। बता दें कि गृह विभाग ने कांस्टेबलों की 4022 रिक्तियों को एसएसबी को भेजा है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मजबूत करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।