फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रवण मास के पहले सोमवार से श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

श्रवण महीने के पहले सोमवार से श्री शिव महा पुराण कथा श्री सनातन धर्म सभा में शुरू होगी। रोजाना दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक कथा होगी जिस में कथा का वाचन श्री सूरज कौशल शास्त्री जी करेंगे। सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव महा पुराण कथा पूरे श्रवण मास में होगी। आज रविवार तेरह जुलाई को एक भव्य कलश यात्रा को नगर में निकाला जाएगा। जिस में शामिल महिलाएं कलश में जल भर कथा स्थल में स्थापित करेंगी। इस से पहले कथा के संदर्भ में एक बैठक सभा में हुई जिस में सभी प्रकार की तैयारियों का ब्यौरा प्रधान की तरफ से दिया गया। इस के साथ ही सनातन सभा में किए गए जीर्णोद्धार के बारे में भी बताया गया। मौके पर पूर्व प्रधान योग राज मेंग़ी,वरिष्ठ नागरिक कुलदीप पण्डोह,सुदेश पड़ोतरा,जय राम वर्मा,सुभाष वैध,बिशन मगोत्रा,दर्शन शर्मा,संजीव अत्री, सुमित पण्डोह,अशोक बाली,संजीव आनंद, हिंदू आश्रम की प्रधान तान्या पण्डोह,सनातन धर्म सभा महिला विंग की प्रधान कीर्ति नरगोत्रा व अन्य भी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत भजन के साथ व समापन गायत्री मंत्र के साथ किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें