फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: न्याय की मांग पर सैकड़ों मजदूर सड़कों पर, सरकार से लगाई गुहार

बांदीपोरा के हाजिन क्षेत्र में मैकेनिकल इरिगेशन विभाग के सैकड़ों मौसमी कैजुअल मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर सहायक कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पूरे वर्ष विभाग में काम करते हैं, लेकिन उन्हें केवल पांच महीने का ही वेतन दिया जाता है, जिससे उनके परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। मजदूरों ने सरकार से उनकी सेवाओं को नियमित करने या कम से कम उन्हें डेली वेजर का दर्जा देने की मांग की ताकि उन्हें उनके काम के अनुसार उचित मेहनताना मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कर न्याय सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें