एनडीएस स्टेडियम में आयोजित रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 के सेमीफाइनल चरण में टीमों ने वीरवार को फाइनल में जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबले किए। महिला वर्ग में शाम ईगल्स ने चांगला लामोस को 5-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कप्तान सेमजेस डोलमा ने हैट्रिक लगाकर टीम का नेतृत्व किया जबकि पद्मा देसल ने दो गोल कर जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में शकर चिकतन क्वींस ने खारू ईगल्स को 1-0 से हराया जिसमें कप्तान निस्सा खातून का निर्णायक गोल टीम को फाइनल में ले गया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल भी बेहद प्रतिस्पर्धी रहे। द्रास के हुमस वॉरियर्स ने चांगथांग शांस को 3-1 से हराया।