कारगिल में धार्मिक नेताओं, राजनीतिक प्रतिनिधियों और नंबरदार एसोसिएशनों ने 5 दिसंबर को प्रस्तावित एलएएचडीसी चुनाव स्थगित कर अप्रैल-मई 2027 में कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और दुर्गम सड़क संपर्क के कारण मतदाताओं, उम्मीदवारों और चुनावी कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।