ऑपरेशन विजय की 27वीं वर्षगांठ और रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल से सेना की विशेष मोटरसाइकिल अभियान को रवाना किया गया। 20 सैन्य बाइक सवार लद्दाख के ऐतिहासिक युद्धस्थलों का दौरा कर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और 14 अगस्त को यह अभियान संपन्न होगा।