बांदीपोरा के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुश्ताक अहमद तंत्रे ने विधायक पर कांस्टीट्यूएंसी डेवलपमेंट फंड (सीडीएफ) के उचित इस्तेमाल में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। तंत्रे का कहना है कि विकास के लिए फंड उपलब्ध होने के बावजूद क्षेत्र के लोग अब भी विभिन्न बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।