जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पेंशन और पारिवारिक पेंशन मामलों के जल्द समाधान के लिए एक पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महालेखाकार कार्यालय और जिला कोषाधिकारी शोपियां के सहयोग से हुआ। इस अदालत में पेंशनभोगियों और उनके परिवारों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिन्हें तुरंत सुना गया और समाधान का आश्वासन दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि समय पर पेंशन देना हर सेवानिवृत्त कर्मचारी का अधिकार है।