सांबा जिले के सारथी गांव के सारथी मोड़ (लखविंदर चौक) पर एक पुराना जंग लगा मोर्टार शेल मिला है। ग्रामीणों ने राजपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्टार शेल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीपीएल सांबा के बम निरोधक दस्ते ने श्मशान घाट बब्बर नाला के पास इस विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया।